तीन दिवसीय 7वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टीवल का समापन, हजारों बच्चों ने देखी 55 निशुल्क फिल्में
तीन दिनों से चल रहे 7वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टीवल ऑफ़ जयपुर और सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स का समापन शुक्रवार को हुआ.
जयपुर: तीन दिनों से चल रहे 7वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टीवल ऑफ़ जयपुर और सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स का समापन शुक्रवार को हुआ. तीन दिनों तक जयपुर के 8 स्कूलों में हजारों छात्रों ने फ़िल्में देखी. फिल्म मेकर्स के साथ संवाद करने का मौका मिला. इस दौरान बच्चो ने शिक्षा, महिला, पर्यावरण, लिंग भेद, समसामयिक विषयों पर आधारित फ़िल्में देखी. फेस्टिवल में पहली बार सिनेमा ऑन व्हील्स जो एक ट्रक में डिजाइन सिनेमा है में बैठकर फिल्में देखने का आनंद बच्चों ने लिया.