Success Story : खुशबू चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO)

May 25, 2022 - 13:14
 0
Success Story : खुशबू चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO)

रूपारेल (ब्यावर ) : अन्तराष्टीय महिला दिवस 2022 : महिलाएँ बेहद emotional being होती है,और इन्ही emotions के चलते कई बार उन्हें पुरुषों से कमतर समझा जाता है। उनके हौसलों को तोड़ने के प्रयास किये जाते है। कई बार society और दुनिया उनके पंखो को काटने में सफल होती है तो कई बार दुनिया उनके हौसलों और बुलंद खयालो के सामने अपना सर झुकाती है।

मेहनत लगन और सही मार्गदर्शन से क्या कुछ नहीं पाया जा सकता। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है ब्यावर के शिवनगरी गाँव  निवासी नेवी ऑफिसर सब लेफ्टिनेंट ललित कुमार  व कमला देवी की सुपुत्री खुशबू चौहान ने। खुशबू चौहान ने राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (2021) बन कर अपने सपनो को एक नयी उड़ान दी।  खुशबू चौहान ने न केवल अपने बल्कि अपने परिवार के सपनो को भी पूरा कर दिखाया तथा इन्होने  इतिहास रचते हुए कस्बे में इस मुकाम को हासिल करने वाली पहली लड़की के रूप में अपना नाम शुमार कर लिया है।

खुशबु चौहान का विवाह रूपारेल निवासी साजन सिंह चौहान (आर्मी ) व गीता देवी के सुपुत्र इंजीनियर गोविन्द सिंह चौहान के साथ 02 दिसंबर 2020 को  हुआ। ससुराल की पहली ऐसी बहु है जो स्वास्थ्य अधिकारी बनी है और अपना गांव ही नहीं बल्कि ससुराल रूपारेल का भी नाम रोशन किया है और इसी के साथ इन्होने समाज मै हर लड़कियों और बहुओ को एक मैसेज दिया है की अब लड़किया घर के कामो तक ही समिति नहीं है। बल्कि वह अपने सपनो को पूरा कर के एक नयी उड़न भर सकती है। 

इंजीनियर गोविन्द सिंह चौहान व खुशबू चौहान CHO

खुशबू चौहान  के माता पिता ने बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुशबु चौहान ने परीक्षा के दिनों में कड़ी मेहनत की और दिन में औसत 8 - 9  घंटे पढ़ाई की। कोरोना काल के एक प्रयोग को अपनाते हुए अंत के एक माह उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया एवं सभी सामाजिक बंधनों से दूरी बना ली इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल भी अतिआवश्यक रूप से किया।

खुशबू चौहान अपने गांव की पहली महिला हैं, जो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बनी हैं. उनके यह मुकाम हासिल करने पर परिवार के साथ ही गांव का बच्चा-बच्चा खुश है. उम्मीद है कि उनकी इस सफलता से गांव में नई रोशनी फैलेगी और आगे भी लड़कियां इसी तरह अधिकारी बनेंगी. खुशबू चौहान ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने परिवार को समर्पित करते हुए परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Also Readसीएचओ का प्रशिक्षण 27 से ब्यावर मे