ट्रांसमिशन लाइन से प्रभावित किसानों को मिले पांच गुना मुआवज़ा: हरीश चौधरी
बायतु विधायक हरीश चौधरी ने हाईटेंशन ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों के लिए पांच गुना मुआवज़े की मांग की। उन्होंने पावर ग्रिड कंपनी और अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं का समाधान संवाद से करने की बात कही।
बालोतरा/बायतु। बायतु क्षेत्र में प्रस्तावित सौर ऊर्जा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के तहत बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी ने संवेदनशील और दृढ़ रुख अपनाया। गुरुवार को उपखंड मुख्यालय में हुई बैठक में उन्होंने पावर ग्रिड कंपनी, उपखंड अधिकारी और प्रभावित किसानों के साथ खुली चर्चा की।