पंडित सुरेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत वाली पार्टी है। हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत बनाएंगे और इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Oct 24, 2023 - 09:58
 0
पंडित सुरेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
पंडित सुरेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

जयपुर: सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, ज्योति मिर्धा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पं. सुरेश मिश्रा को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर सी.पी. जोशी ने कहा कि पं. सुरेश मिश्रा ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता हैं और सांगानेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे हैं। मैं इनका पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत वाली पार्टी है। हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत बनाएंगे और इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

मिश्रा के भाजपा में शामिल होने से पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि पं. सुरेश मिश्रा एक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और नेता हैं। वह सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सांगानेर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

Sangri Today Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.