मिस एवं मिसेज कैटेगरी की मॉडल्स ने ऑडिशन में दिखाई अपनी प्रतिभा, पेश की अपने सेलेक्शन की दावेदारी
इस पहले ऑडिशन में पूरे राजस्थान से मॉडल्स इस पेजेन्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए जयपुर आईं हैं। सभी मॉडल्स ने वेस्टर्न थीम पर ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड में पहले रैंप वॉक और बाद में सिंगिंग, डांसिंग व अन्य एक्टिविटीज से जजेज को इम्प्रेस किया।
राजधानी जयपुर में शनिवार को अजमेर रोड स्थित डीसूरा क्लब एंड लाउंज में कल्याण संस एंड प्रोडक्शन हाउस की ओर से एवं अजूर वेलनेस एंड स्पा के सहयोग से नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 4 के तीसरे ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर सहित कोटा, अजमेर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर व अन्य शहरों से आईं 800 से अधिक मिस व मिसेज कैटेगरी की फीमेल्स मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपने सिलेक्शन की दावेदारी पेश की।