IPL 2025 के नए शेड्यूल ने इन 6 खिलाड़ियों को डाला बड़ी मुश्किल में, देश चुनेंगे या IPL?
IPL 2025 के नए शेड्यूल ने इंग्लैंड के 6 खिलाड़ियों को बड़ी उलझन में डाल दिया है। वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे के चलते उन्हें तय करना होगा कि वे IPL खेलेंगे या अपने देश के लिए।
भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बहाली के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2025 के बचे हुए मैचों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। सोमवार, 12 मई की देर रात BCCI ने IPL 2025 के बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी किया। इस शेड्यूल ने लगभग एक दर्जन इंग्लिश खिलाड़ियों को बड़ी उलझन में डाल दिया है। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे IPL खेलें या अपने देश के लिए खेलना प्राथमिकता दें, क्योंकि उसी दौरान वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी।