वीरता और इतिहास की गूंज: 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' सीरीज़ 4 जून से
'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' सीरीज़ 4 जून से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीLIV पर प्रसारित होगी। ये शो वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की अनसुनी गाथा, युद्ध कौशल और देशभक्ति को एक नए नज़रिए से पेश करेगा।
मुंबई : सालों से पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर उनकी मशहूर प्रेमकथा राजकुमारी संयोगिता के साथ के इर्द-गिर्द ही सुनाई जाती रही है। लेकिन अब जो नई सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान आने वाली है, वो इस नज़रिए को बदलने वाली है। इस बार फोकस होगा उस योद्धा सम्राट पर, जिसकी बहादुरी, तेज़ दिमाग़ और बेमिसाल सैन्य रणनीति ने 12वीं सदी में इतिहास रच दिया था। शो में दिखाया जाएगा वो ऐतिहासिक मोड़, जब पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी थी