OnePlus Pad 2 Pro: 12140mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें खासियतें और लॉन्च डेट
OnePlus Pad 2 Pro जल्द ही 15 मई को चीन में लॉन्च होगा। 12,140mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 13.2 इंच का डिस्प्ले और 16GB तक RAM के साथ यह टैबलेट दमदार फीचर्स के साथ आएगा।
OnePlus अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 2 Pro को एक सप्ताह के भीतर लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चीन की वेबसाइट पर इसके लिस्टिंग से इसके RAM और स्टोरेज के बारे में जानकारी मिली है। यह टैबलेट दो कलर ऑप्शन्स - डीप सी ब्लू और आइस सिल्वर में उपलब्ध होगा और इसमें सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही, इस प्रीमियम टैबलेट में 12,140mAh की दमदार बैटरी भी उपलब्ध है।