श्री पुष्कर मेला 2024 का ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक और खेलकूद आयोजनों से रौनक
मेले के दौरान ऊंट संरक्षण योजना पर ध्यान केंद्रित करते हुए उष्ट्र रैली का आयोजन किया गया, जिसे जल संसाधन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुष्कर। शनिवार को ध्वजारोहण के साथ ही श्री पुष्कर मेला 2024 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, नगर परिषद सभापति कमल पाठक, जिला कलक्टर लोक बन्धु और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने मेला मैदान में झंडा फहराया। उपखण्ड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार मित्तल ने बताया कि परम्परागत पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया, जिसमें पंडित कैलाशनाथ दाधीच ने नेतृत्व किया।