राजस्थान समेत उत्तर भारत में फिर से भूकंप, नेपाल में रहा केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के 10 किलोमीटर अंदर था।
राजस्थान समेत उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर 4:19 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के 10 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के झटके राजस्थान के जयपुर, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए।