अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियां शुरू
बाड़मेर। बलदेव नगर स्थित डूंगर विद्यापीठ के पास पिछले एक महीने से लगातार पतंजलि युवा भारत बाड़मेर द्वारा योग सप्ताह के तहत नियमित रूप से निःशुल्क योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका संचालन भारतीय सिविल सेवा में कार्यरत योगाचार्य महिपाल कमेड़िया द्वारा किया जाता है। जो योग में चार बार वर्ल्ड रिकॉर्डधारी है तथा इनके सतत प्रयासों से बाड़मेर के 250 से अधिक युवा विभिन्न सेनाओं में अपना स्थान ग्रहण चुके हैं।