आकांक्षा चौधरी: स्प्लिट्सविला में बनी दर्शकों की फेवरेट
मिस राजस्थान 2023 की फर्स्ट रनरअप आकांक्षा चौधरी स्प्लिट्सविला में शॉर्टलिस्ट होकर दर्शकों की पसंदीदा बनीं। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स में तेज उछाल, जल्द फिल्मों में भी दिखेंगी।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
फरवरी 8, 2026 • 5:37 PM 0
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
“आकांक्षा चौधरी: स्प्लिट्सविला में बनी दर्शकों की फेवरेट”
आकांक्षा चौधरी: स्प्लिट्सविला में बनी दर्शकों की फेवरेट
जयपुर। राजस्थान की प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली आकांक्षा चौधरी अब रियलिटी टीवी की दुनिया में छा रही हैं। मिस राजस्थान 2023 की फर्स्ट रनरअप और मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की फाइनलिस्ट रही आकांक्षा ने एमटीवी स्प्लिट्सविला में जगह बनाकर न केवल शॉर्टलिस्ट होने का गौरव हासिल किया, बल्कि दर्शकों की पसंदीदा कंटेस्टेंट के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर ली है।
जयपुर के विद्याधर नगर की रहने वाली आकांक्षा की यह सफलता उनकी पैजेंट जर्नी की मेहनत और आत्मविश्वास का नतीजा है। मिस राजस्थान के आयोजक और उनके मेंटर योगेश मिश्रा तथा निमिषा मिश्रा ने बताया कि आकांक्षा की लोकप्रियता का अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है। शो में एंट्री के बाद उनकी फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया है। रातों-रात 200 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए, कई फैन पेज खुल गए और उनका नाम हर तरफ चर्चा में छा गया। मिश्रा दंपति ने कहा, "रातोंरात सेलिब्रिटी कैसे बनते हैं, यह आकांक्षा के सोशल मीडिया हैंडल को देखकर समझा जा सकता है। उनकी मेहनत और व्यक्तित्व ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।"
आकांक्षा की पैजेंट करियर पहले से ही प्रभावशाली रहा है। मिस राजस्थान 2023 में फर्स्ट रनरअप रहने के बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया। इन उपलब्धियों ने उन्हें नेशनल स्तर पर पहचान दिलाई, लेकिन स्प्लिट्सविला ने उन्हें आम दर्शकों के बीच और करीब ला दिया। शो में उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और सच्चाई ने लोगों का दिल जीत लिया है। कई दर्शक उन्हें "मोस्ट लव्ड कंटेस्टेंट" कहकर पुकार रहे हैं, जबकि उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स अब उनकी हर पोस्ट का इंतजार करते हैं।
जयपुर की इस बेटी ने न सिर्फ ब्यूटी पेजेंट्स में बल्कि रियलिटी शो की चुनौतीपूर्ण दुनिया में भी अपनी जगह बनाई है। उनके मेंटर्स के मुताबिक, आकांक्षा की जर्नी प्रेरणादायक है – जहां एक ओर वे पैजेंट्स की ग्रेस और एलिगेंस दिखाती हैं, वहीं स्प्लिट्सविला में उनकी एनर्जी और स्पष्टवादिता अलग ही रंग भर रही है। शो के दौरान उनकी परफॉर्मेंस और इंटरैक्शन ने यह साबित कर दिया कि वे किसी एक कैटेगरी में नहीं बंधी हैं।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
आगे की राह और भी रोमांचक लग रही है। सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री करने वाली हैं। पैजेंट्स से मिली ट्रेनिंग, मॉडलिंग का अनुभव और अब स्प्लिट्सविला की पॉपुलैरिटी उन्हें बड़े स्क्रीन के लिए तैयार कर रही है। जयपुर से निकलकर मुंबई की चकाचौंध तक पहुंची आकांक्षा की कहानी युवाओं के लिए मिसाल है – मेहनत, लगन और सही मौके का फायदा उठाने से सपने सच हो सकते हैं।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.