भारत में कारोबारी सुगमता बेहतर करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव श्री अनुराग जैन ने आज बर्लिन में जर्मनी के लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) की एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सतत विकास, स्टार्टअप, डिजिटलीकरण और पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी पर अपने विचार साझा किए। जैन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जर्मनी दौरे पर उनके साथ आए आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।