'खम्मा घणी जयपुर!' – फिल्म 'छावा' के प्रमोशन के लिए राजस्थान पहुंचे विक्की कौशल
राजमंदिर सिनेमा पर प्रोमो लांच के दौरान, विक्की फैंस और दर्शकों से मुखातिब हुए, जहाँ उन्होंने "खम्मा घणी जयपुर.." कहकर राजस्थान के अंदाज़ में सभी का अभिवादन किया।
आज के दौर के दर्शक सिर्फ मनोरंजन नहीं चाहते, बल्कि ऐसी कहानियाँ चाहते हैं, जो उनके दिल को छू लें, उन्हें इतिहास की गहराई में ले जाएँ और इंसानी जज़्बातों को बड़े पर्दे पर जीवंत कर दें। इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हिंदी सिनेमा की भव्यतम और ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' कुछ ही दिनों में जीवंत अनुभव लेकर आ रही है, छत्रपति संभाजी महाराज की जीवन गाथा से दर्शकों को रूबरू कराएगी। इसी कड़ी में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विक्की कौशल जयपुर पहुँचे। राजमंदिर सिनेमा पर प्रोमो लांच के दौरान, विक्की फैंस और दर्शकों से मुखातिब हुए, जहाँ उन्होंने "खम्मा घणी जयपुर.." कहकर राजस्थान के अंदाज़ में सभी का अभिवादन किया। इसके बाद, मैरियट होटल में प्रेस मीट में , विक्की ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए और फिल्म के बारे में विस्तार से बताया।