Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, ब्लॉक पदाधिकारियों को लक्ष्य दिए
Pooja Padiyar Editor
अगस्त 29, 2022 • 3:03 PM 0
ब
बाड़मेर
NEWS CARD
“जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, ब्लॉक पदाधिकारियों को लक्ष्य दिए”
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, ब्लॉक पदाधिकारियों को लक्ष्य दिए
बाड़मेर: अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के निर्देशानुसार 4 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम में बाड़मेर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होगे। इसकी तैयारियों एवं लक्ष्य को लेकर रविवार को बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष फतेह खान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित हुई।
बैठक में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस पार्टी की मंहगाई के विरूद्ध हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस ले। इसके लिए हर गांव से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में लेकर चलना हैं।
राज्य मंत्री रामसिंह राव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा शासित सरकार ने आमजन को गुमराह कर एवं झुठे वादे कर सत्ता में आई और आज मंहगाई में बेताहाशा बढ़ोतरी कर आमजनता को लूटा जा रहा हैं। उनकी इन्ही नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन 4 सितंबर को करेगी। इसलिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में पहुंचना हैं।
जिला अध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि प्रदेश कांगे्रस द्वारा इस हल्ला बोल रैली के लिए लक्ष्य दिया गया हैं, इसलिए सभी ब्लॉक पदाधिकारी उसी अनुरूप कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल करने हेतु पूर्ण तैयारी कर दिल्ली पहुंचने के इंतजाम करे। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, प्रधान सिरमथाराम, प्रधान मुकनसिंह, प्रधान जानकी चौधरी ने संबोधित किया।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
वरिष्ठ कांग्रेसी मेवाराम सोनी ने बताया कि बैठक में उप प्रधान हंजारीदान, पंकज प्रतापसिंह, पूर्व जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, लक्ष्मणराम चौधरी, दिनेश कुलदीप, गणपतसिंह भाटी, रामाराम चौधरी, जोगराजसिंह, नरसिंग मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, लक्ष्मण गोदारा, चैनसिंह भाटी, राजेन्द्र कड़वासरा, रसीदा बानों, बच्चू खां, ठाकराराम माली, मूलाराम मेघवाल, खरथाराम चौधरी, मूली चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.