जेसीआई ने घोषित की मध्यप्रदेश सलाहकार समिति, वरिष्ठ पत्रकारों के साथ युवाओ को भी किया शामिल
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डा. अनुराग सक्सेना के निर्देश पर मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक हरी शंकर पाराशर की संतुति पर इस समिति को संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डा. आर सी श्रीवास्तव ने घोषित किया।
बाड़मेर 14 सितम्बर, जर्नलिस्ट कांउसिल ऑफ इंडिया रजि. ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर देश के पत्रकारों की समस्याओ पर गहनता से विचार विमर्श करने के उपरांत पत्रकारों की समस्याओ को समयानुसार शासन प्रशासन तक पहुंचाने व उसका निराकरण करवाने के लिए मध्यप्रदेश मे प्रदेश सलाहकार समिति घोषित की है। इस समिति में वरिष्ठ पत्रकारो के साथ युवा पत्रकारों को भी मौका दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डा. अनुराग सक्सेना के निर्देश पर मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक हरी शंकर पाराशर की संतुति पर इस समिति को संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डा. आर सी श्रीवास्तव ने घोषित किया।