सेव द स्पैरोज कैंपेन के माध्यम से पक्षियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं उमेश धाकड़
उमेश जीव जंतुओं से काफी प्रेम करते हैं। इसके लिए उन्होंने एक यूट्यूब चैनल 'वाइल्ड वारियर्स' भी बनाया हैं जिस पर वो जीव जंतुओं के रेस्क्यू और सार संभाल के वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
जयपुर। शहर में गर्मी कहर जारी है जहां दैनिक जीवन में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है वहीं दूसरी तरफ पक्षियों के लिए भी पार्कों में नए परिंडे लगाने की आवश्यकता है। ऐसे में उमेश धाकड़ और उनकी टीम जयपुर में अभियान में पूरी तरह जुटे हुए हैं। इनके द्वारा गर्मियों में सेव द स्पैरोज कैंपेन चलाया जा रहा हैं। उमेश काफी समय से ही ऐसी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं और साथ साथ स्नेक रेस्क्यू का भी कार्य करते हैं।