चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

May 27, 2022 - 22:07
 0
चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बाड़मेर, 27 मई : जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर में प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेवाराम सोनी ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं चाचा के नाम से प्रसिद्घ स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्घा सुमन अर्पित किए गए। 

कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी, जगननाथ राठी, पार्षद महावीर बोहरा, नरेश देव सारण, जगदीश जाखड़ सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर उनके जीवन को भी सादगी में ढ़ाल दिया। नेहरू ने देश की आजादी के बाद बिखरी रियासतों को एक झंडे के नीचे लाने के लिए कठिन परिश्रम किया एवं हर चुनौति का डटकर मुकाबला किया। साथ ही स्व. जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होने योजना आयोग का गठन किया एवं विज्ञान व प्रौद्योगिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को नई उंचाईयों तक पहुंचाया।