Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
दीर्घकालीन कृषि ऋण वितरण के लिए पीएलडीबी की आर्थिक स्थिति मजबूत करें
Pooja Padiyar Editor
मई 20, 2022 • 11:50 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“दीर्घकालीन कृषि ऋण वितरण के लिए पीएलडीबी की आर्थिक स्थिति मजबूत करें”
दीर्घकालीन कृषि ऋण वितरण के लिए पीएलडीबी की आर्थिक स्थिति मजबूत करें
रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि किसानों को दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक सहकारी भूूमि विकास बैंकों की आर्थिक स्थिति का बेहतर होना अतिआवश्यक है। दीर्घकालीन कृषि ऋण के जरिये लम्बी अवधि के ऋण किसानों को समय पर उपलब्ध हो सके इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
अग्रवाल शुक्रवार को यहां प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के सचिवों की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन कृषि ऋण का समय पर चुकारा करने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का किसानों को फायदा मिले इसके लिए किसान समय पर ऋण का चुकारा करे। यह योजनाबद्ध प्रयासों से ही संभव है।
रजिस्ट्रार ने कहा कि सभी प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों की स्थापना किसानों के कल्याण के लिए की गई है। ऐसे में किसान ऋण का सदुपयोग करें एवं समय पर चुकारा कर सरकार की योजना का भी लाभ ले। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर ऋण चुकाने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि राज्य के अधिक से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध हो सके एवं उनके कृषि कार्यो की जरूरतें भी पूरी हो सके।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अग्रवाल को बैठक में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के सचिवों ने बैंक की स्थिति एवं ऋण से संबंधित स्थिति के बारे में अवगत कराया एवं ऋण वितरण के सम्बंध में व्यवहारिक सुझाव भी दिये। उन्होंने संबंधित समस्याओं के बारे में मदद करने का आश्वासन भी दिया।
प्रबंध निदेशक, एसएलडीबी विजय शर्मा ने बैठक में विभिन्न प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों की वर्षवार ऋण से संबंधित स्थिति के बारे में अवगत कराया एवं बेहतर कार्य करने वाली प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों की कार्ययोजना को भी सभी के समक्ष रखा।
इस अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय), दुर्गालाल बलाई, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (मॉनेटरिंग), संजय पाठक एवं संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.