अनुसंधान निदेशक डॉ एस के शर्मा को मिला बेस्ट रिसर्च साइंटिस्ट् अवार्ड
उन्हे यह अवार्ड सिक्किम के माननीय गवर्नर गंगा प्रसाद चोरसिया ने मैनेज हैदराबाद के महानिदेशक डॉ पी चंद्र शेखर एवं राष्ट्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ ग्लोरी स्वरूप की उपस्थिति मे प्रदान कियाl
उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ शान्ति कुमार शर्मा को जैविक कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए परभनी, बिहार मे "कृषि एवं स्वास्थ्य अमृत महोत्सव एवं मेगा एग्री एक्सपो - 2022 के दौरान " कृषि विकास एवं भविष्य की चुनौतियों एवं आवश्यकताओं " विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस मे बेस्ट रिसर्च साइंटिस्ट् अवार्ड से सम्मानित किया गया.