सामूहिक भावना का बीजारोपण बचपन से ही हो :डॉ मीनू श्रीवास्तव
ये विचार महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ,उदयपुर के संघटक ,सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रोफेसर मीनू श्रीवास्तव द्वारा महाविद्यालय के नवप्रवेशित छात्र -छात्राओं हेतु आयोजित दस दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के उद्घाटन सामारोह में व्यक्त किये गए। आपने कहा की समाज की सबसे छोटी इकाई ,परिवार से लेकर वैश्विक स्तर तक किये जा रहे क्रियाकलापों की सफलता के मूल में सामूहिक कल्याण की भावना निहित है। अकेला व्यक्ति समाज का कल्याण नहीं कर सकता। सह -अस्तित्व के सिद्धांत को समझने के लिए प्रारम्भ से ही बालकों को इसकी आवश्यकता और महत्व समझाना चाहिए।