अखिल भारतीय मानव मोर्चा सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने किया गांवों का दौरा

Apr 19, 2022 - 20:52
 0
अखिल भारतीय मानव मोर्चा सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने किया गांवों का दौरा

जालोर/मोदरान। अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने जैतारण विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों का दौरा किया। प्रेमसिंह भावण्डा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गुदाराम गुर्जर आज दिन में जैतारण विधानसभा के जवानगढ गांव पहुंचे जहां गुर्जर समाज के पुखराज गुर्जर के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर सभी ग्रामीणों से मुलाकात करके अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के कार्य की जानकारी दी।

 उसके बाद शाम के दोपहर के समय जसनाथ की मंडी नाथजी के द्वारे पर पहुंच कर नारायण नाथजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद रास में राजपुरोहित समाज में आयोजित एक शादी में शामिल हुए।
 
जैतारण भाजपा विधायक अविनाश गहलोत एवं बगतपुरा मंडी चोराहा ग्राम पंचायत सरपंच देवकरण गुर्जर एवं मोहराई सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित सहित अन्य कई जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की गई एवं आज सुबह मुरलीधर सैन के निवास स्थान पर पहुंच कर उनकी सुपुत्री सुश्मिता सैन की शादी के समारोह में शामिल होकर दुल्हन को आर्शीवाद दिया एवं वर वधु के उज्जवल दाम्पत्य जीवन की कामना की । उक्त जानकारी प्रेमसिंह भावण्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।