आज रानीवाड़ा में होगी जन आक्रोश यात्रा के समापन की विशाल जनसभा

Dec 18, 2022 - 14:58
 0
आज रानीवाड़ा में होगी जन आक्रोश यात्रा के समापन की विशाल जनसभा

आज रानीवाड़ा में होगी जन आक्रोश यात्रा के समापन की विशाल जनसभ

रानीवाड़ा। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 4 दिसम्बर से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का समापन आज दिनांक 19.12.2022 सोमवार को दोपहर 1 बजे रानीवाड़ा शहर में भाजपा कार्यालय के पास विशाल जनसभा के रूप में होगा। यात्रा संयोजक मनजीराम चौधरी ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के समापन की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दायित्व दे दिया गया है। रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष रिड़मल सिंह डाभी ने बताया कि भाजपा कार्यालय से पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सूचना करवाई जा रही है और जनसभा के लिए सभा स्थल पर भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों का विभाजन किया गया है। सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को भी जिम्मेदारी दी गई है। कल रविवार को खुद विधायक नारायण सिंह देवल ने भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारियांें की जानकारी ली। जनसभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सांचोर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी सहित जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के मंडल पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।