आईफा अवार्ड शो: बॉलीवुड सितारों का जयपुर आगमन शुरू, अपारशक्ति खुराना पहुंचे
गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। उनके साथ ही अन्य सेलेब्रिटीज के भी जयपुर पहुंचने की संभावना है।
जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाले आईफा अवार्ड शो के लिए बॉलीवुड सितारों का आगमन शुरू हो गया है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया जा रहा है, जहां देश-विदेश से फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।