दिल्ली स्टार अवार्ड 2025 से सम्मानित हुईं अभिनेत्री शनाया शर्मा

दिल्ली स्टार अवार्ड 2025 में अभिनेत्री शनाया शर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मनोज तिवारी, अमीषा पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sat, 20 Dec 2025 10:01 PM (IST)
 0
दिल्ली स्टार अवार्ड 2025 से सम्मानित हुईं अभिनेत्री शनाया शर्मा
दिल्ली स्टार अवार्ड 2025 से सम्मानित हुईं अभिनेत्री शनाया शर्मा

नई दिल्ली: राजधानी के एक भव्य सांस्कृतिक समारोह में अभिनेत्री शनाया शर्मा को दिल्ली स्टार अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें संस्था अधिकार मंच द्वारा आयोजित 25वें 'ग्रैंड ऑनर सेरेमनी' के दौरान प्रदान किया गया।

मनोरंजन जगत में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति और उत्कृष्ट योगदान के लिए शनाया को यह सम्मान मिला है। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और वरिष्ठ अभिनेता मनोज तिवारी, बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल तथा दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (इंटेलिजेंस डिवीजन) मनीष कुमार अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शनाया शर्मा को इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था। समारोह में उनकी कला के प्रति समर्पण और मनोरंजन क्षेत्र में दिए गए योगदान की खुलकर सराहना की गई।

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें दिल्ली के प्रमुख राजनैतिक और प्रशासनिक चेहरे शामिल हुए। इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जल संसाधन मंत्री परवेश वर्मा, शिक्षा मंत्री आशीष सूद और दिल्ली विधानसभा के विधायक अरविंदर सिंह लवली जैसे विशिष्ट अतिथि शामिल थे।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद शनाया शर्मा ने भावुक होकर आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं संस्था अधिकार मंच की तहे दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस ऐतिहासिक 25वें सम्मान समारोह का हिस्सा बनाया। सतेंद्र त्रिपाठी और उनकी पूरी टीम के अथक प्रयासों को मेरा सलाम, जिनकी वजह से यह भव्य कार्यक्रम सफल हो सका। साथ ही सीएम, परवेश वर्मा जी और अन्य के साथ मंच साझा करने का अच्छा अनुभव रहा।”

विशेष आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल और सांसद मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से शनाया की उपलब्धियों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Sangri Today Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.