एम पी यु ए टी द्वारा कुलाधिपति पुरस्कार प्राप्त करने पर मुख्य मंत्री गहलोत ने दी बधाई
माननीय मुख्यमंत्री ने अपनी शुभ कामनाएं प्रेषित की और साथ ही आशा व्यक्त की कि आपके कुशल निर्देशन में एम पी यु ए टी विश्वविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के सहयोग से यह उच्च शिक्षण संस्थान उत्तरोतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेगा।
उदयपुर। माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत ने डॉ. नरेन्द्रसिंह राठौड़, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर को पत्र लिख कर हाल ही मे माननीय राज्यपाल और कुलाधिपति द्वारा प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का "कुलाधिपति पुरस्कार" प्राप्त करने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी है।