मथुरा में फिल्म 'हाय जिंदगी' की शूटिंग पूरी, नवंबर 2025 में होगी रिलीज
फिल्म "हाय जिंदगी" की शूटिंग मथुरा में पूरी हो चुकी है। अजय राम के निर्देशन में बनी यह फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज होगी।
मुंबई (अनिल बेदाग): निर्देशक अजय राम और निर्माता सुनील अग्रवाल की फिल्म हाय जिंदगी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मथुरा में पूरी हो गई है। सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी, ऋषभ शर्मा और गौपाल सारस्वत जैसे कलाकार नज़र आएंगे।