राजभवन जयपुर में बांस की खेती पर उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
राजभवन जयपुर में बांस की खेती को बढ़ावा देने हेतु उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्यपाल श्री हरिभाऊ बगड़े सहित विशेषज्ञों और अधिकारियों ने बांस की उपयोगिता, पर्यावरणीय लाभों और किसानों की आय में वृद्धि पर चर्चा की।
जयपुर – राजस्थान में बांस की खेती को प्रोत्साहित करने, वातावरण से कार्बन अवशोषण में इसकी भूमिका, पर्यावरणीय लाभों और किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन राजभवन, जयपुर में हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव बगड़े ने की।