स्टेट चीफ कमिश्नर की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन
बैठक में राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए तैयार कराये गये जम्बूरी लोगो, पोस्टर व सूचना पत्र के प्रारूप सदन की स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किये गये, जिन पर विचार-विमर्श कर सदस्यों ने अपनी राय व्यक्त की।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के जगतपुरा स्थित राज्य प्रशिक्षण केन्द्र पर राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, आई.ए.एस.(से.नि.) की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के स्टेट कमिश्नर (रोवर) निर्मल पंवार, स्टेट कमिश्नर (हैडक्वार्टर्स) डॉ. अखिल शुक्ला, राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन, सहायक स्टेट कमिश्नर राजेन्द्र जोशी, डॉ. सुषमा सिंघवी, शकुन्तला वैष्णव सहित लगभग 11 सदस्य एवं पदाधिकारी तथा संगठन के अधिकारीगण उपस्थित रहे। स्टेट कमिश्नर (एडल्ट रिसोर्स) महेन्द्र पारख ऑनलाइन उपस्थित रहे।