Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
टाटा क्लासएज लिमिटेड और टाटा स्ट्राइव के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा; शिक्षा और रोजगार को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत भारत में K-12 स्कूलों के लिए डिजिटल और अकादमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली अग्रणी संस्था टाटा क्लासएज लिमिटेडRead Now ►
NewsVoir Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026Editor
जून 27, 2025 • 1:17 PM 0
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
“टाटा क्लासएज लिमिटेड और टाटा स्ट्राइव के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा; शिक्षा और रोजगार को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम”
टाटा क्लासएज लिमिटेड और टाटा स्ट्राइव के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा; शिक्षा और रोजगार को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत : भारत में K-12 स्कूलों के लिए डिजिटल और अकादमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली अग्रणी संस्था टाटा क्लासएज लिमिटेड (TCE) ने आज टाटा स्ट्राइव, देश की प्रमुख स्किलिंग संस्था के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह दूरदर्शी साझेदारी भारत में अकादमिक शिक्षण और आजीविका के अवसरों के बीच की खाई को पाटते हुए एक समग्र शिक्षा एवं रोजगार इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
(बाएं से दाएं) श्री के.आर.एस. जामवाल, श्री तरुण भोजवानी, श्री अमेय वंजरी और सुश्री रूपा पुरुषोत्तम
श्री के.आर.एस. जामवाल, कार्यकारी निदेशक, टाटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं चेयरमैन, टाटा क्लासएज लिमिटेड ने कहा, “टाटा स्ट्राइव के साथ यह साझेदारी हमारे मिशन के लिए एक निर्णायक क्षण है, जिसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को कक्षा से आगे ले जाना है। यह टाटा समूह की शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को साकार करेगा जहां शिक्षा और आजीविका को जोड़ने वाले नए रास्ते खोजे जाएंगे और भारत के युवाओं के भविष्य को सशक्त किया जाएगा।“
शिक्षाऔररोजगारकेलिएसमग्रइकोसिस्टम
इस साझेदारी के साथ टाटा सट्राइव के भारत भर में फैले 150 से अधिक ऑफलाइन केंद्रों के नेटवर्क से टाटा क्लासएज की स्कूली उपस्थिति मजबूत होगी जिससे शिक्षक सशक्तिकरण की विशेषज्ञता को विभिन्न समुदायों व क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सुश्री रूपा पुरुषोत्तम, चीफ इकोनॉमिस्ट, हेड– पॉलिसी एडवोकेसी, CSR और TAAP, टाटा सन्स ने कहा, “टाटा क्लासएज की शैक्षिक उत्कृष्टता को टाटा स्ट्राइव के व्यापक स्किलिंग इकोसिस्टम से जोड़कर, हम शैक्षणिक शिक्षा को सीधे करियर के अवसरों से जोड़ सकते हैं। यह प्रयास प्रशिक्षुओं और शिक्षकों दोनों के लिए शिक्षा से लेकर रोजगार की पूरी यात्रा को सुलभ बनाएगा।“
परिवर्तनकारीफोकसएरिया
यह रणनीतिक साझेदारी शिक्षा और रोजगार के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रभाव डालेगी:
पहुंचमेंविस्तार: स्कूलों और ट्रेनिंग सेंटर्स के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण और शहरी भारत में स्किलिंग को सुलभ बनाना।
NEP 2020 काक्रियान्वयन: नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक शिक्षा को स्कूल स्तर पर अपनाने में सहयोग करना।
करियर–कनेक्टेडलर्निंगपाथवे: स्कूली शिक्षा और रोजगार की तैयारी के बीच की खाई को पाटने वाले कार्यक्रमों का विकास करना।
हाइब्रिडस्किलिंगमॉडल: डिजिटल इनोवेशन और प्रायोगिक प्रशिक्षण को जोड़कर समग्र शिक्षा अनुभव बनाना।
भारतकेभविष्यकेलिएशिक्षाकीपुनर्कल्पना
श्री तरुण भोजवानी, निदेशक, टाटा क्लासएज लिमिटेड ने कहा, “टाटा स्ट्राइव के साथ यह साझेदारी सिर्फ हमारे दायरे को बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह इस बात की पुनर्कल्पना है कि शिक्षा के साथ हम क्या हासिल कर सकते है। यह हमारे फ्लैगशिप अभियान — Better Teachers Make Better Students — को भी सशक्त बनाता है, जो स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन पर केंद्रित है।“
इस संयुक्त रणनीति का उद्देश्य दो संगठनों की क्षमताओं का लाभ उठाकर स्किलिंग इकोसिस्टम में बड़े पैमाने पर प्रभाव उत्पन्न करना है। यह दृष्टिकोण बहु-विषयक शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देगा और कुशल कार्यबल की बढ़ती जरूरतों का भी समाधान करेगा।
श्री अमेय वंजरी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, टाटा स्ट्राइव ने कहा, “यह साझेदारी भारत में शैक्षणिक सहयोग की एक नई मिसाल पेश करती है। यह दर्शाता है कि अकादमिक संस्थान किस तरह मिलकर एक समग्र शैक्षणिक समाधान तैयार कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूल शिक्षा में वोकेशनलाइज़ेशन की जो बात की गई है उसे साकार करने में यह साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। यह विशेष रूप से उन छात्रों और शिक्षकों को लाभ पहुंचाएगी जो अब तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोज़गारपरक प्रशिक्षण से वंचित थे।“
यह साझेदारी भारत के शैक्षिक ढांचे की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक कक्षा की सीमाओं से परे शिक्षा को विस्तार देने और व्यावसायिक कौशल के माध्यम से रोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर शिक्षा पथ तैयार करता है।
संगठनोंकेबारेमें
टाटाक्लासएजलिमिटेड, टाटा इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जो भारत के K-12 स्कूलों के लिए डिजिटल एवं अकादमिक समाधान प्रदान करती है। टाटा ग्रुप द्वारा समर्थित इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य इन-क्लासरूम और आफ्टर-स्कूल आवश्यकताओं के लिए प्रभावशाली शिक्षण अनुभव सुनिश्चित करना है और देश भर में डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाना है।
टाटास्ट्राइव एक स्किल विकास कार्यक्रम है जो टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित टाटा कम्युनिटी इनिशिएटिव्स ट्रस्ट के तहत संचालित एक सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट है। अक्टूबर 2014 में स्थापित टाटा ट्रस्ट के अंतर्गत कार्यान्वित टाटा स्ट्राइव कार्यक्रम रोजगार, उद्यमिता और सामुदायिक विकास के लिए स्किलिंग पर केंद्रित है एवं वंचित वर्गों के लिए स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाता है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
rss_feed
Disclaimer:Story published through syndicated feed.