सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारतीय गौरव पुरस्कार 2022 दिल्ली क्षेत्र के रहने वाले समाजसेवी चिरंजीव मल्होत्रा का भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय गौरव पुरस्कार 2022 का आयोजन होटल गोल्डन टयूलिप, ग्वालपाड़ा, गुड़गांव, हरियाणा में किया गया। जिसमें दिल्ली के रहने वाले समाजसेवी चिरंजीव मल्होत्रा को आमंत्रित किया गया।
अपने सामाजिक कार्यों में चिरंजीव मल्होत्रा का नाम दिल्ली क्षेत्र में हर जुबान से सुनने को मिलता है। उन्होंने कोराना काल के दौरान भी अपनी समाजसेवी भावना को बनाए रखा और स्वयं की तरफ से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहें।
सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी चिरंजीव मल्होत्रा को उनके कार्य क्षेत्र में सम्मानित करने के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया था जिसे उन्होंने सहृदय स्वीकार कर लिया।