राजस्थान के चर्चित X इनफ्लुएंसर जीतू बुरड़क ने की अशोक गहलोत से मुलाकात
इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच युवाओं, किसानों, शिक्षा, रोजगार तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।
जयपुर। राजस्थान के चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर सक्रिय इनफ्लुएंसर और जनसमस्याओं पर खुलकर अपनी राय रखने वाले जीतू बुरड़क ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके जयपुर स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की।