पांच जून तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी दिक्कत
ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन एक, दो, पांच और छह जून को रद्द रहेगी। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते एक से लेकर पांच जून तक 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ,