अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
मोदरान। अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह भावण्डा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने महिला मोर्चा पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ,राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान ,राष्ट्रीय प्रभारी सुनीता मेहरोत्रा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गुदाराम गुर्जर, महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विमला विश्नोई राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार बारोट, राजस्थान प्रदेश प्रभारी हरी भाई पटेल , राजस्थान प्रदेश महासचिव भवरसिंह झाबरा सहित सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए आंध्र प्रदेश प्रभारी के पद पर रणजीत सिंह बासड़ा धनजी को नियुक्त किया गया , राजस्थान प्रदेश संयोजक के पद पर जोगराज राजपुरोहित आलासन को नियुक्त किया गया वहीं महिला मोर्चा जोधपुर संभाग अध्यक्ष के पद पर उषा देवी राजपुरोहित आलासन किया गया ।