एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया अपने घर की किस जगह से उन्हें है सबसे ज्यादा प्यार!

हिमानी शिवपुरी ऊर्फ एण्डटवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा ने कहा, ‘‘घर में मेरी सबसे पसंदीदा जगह है सोफे का अंतिम कोना, जिसका मुंह मेरी बालकनी की ओर है। मैं यहां पर घंटों समय बिताती हूं। यहां बैठकर किताबें पढ़ती हूं, अपने फोन पर लगी रहती हूं, टीवी देखती हूं या आराम करती हूं अथवा सो जाती हूं।‘‘

Vinita Kotwani
Vinita Kotwani Editor
जुलाई 5, 2022 • 4:47 PM  0
टेलीविज़न
NEWS CARD
Logo
एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया अपने घर की किस जगह से उन्हें है सबसे ज्यादा प्यार!
“एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया अपने घर की किस जगह से उन्हें है सबसे ज्यादा प्यार!”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
5 Jul 2022
https://hindi.sangritoday.com/the-cast-of-tv-told-which-place-in-their-house-they-love-the-most
Copied
एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया अपने घर की किस जगह से उन्हें है सबसे ज्यादा प्यार!
एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया अपने घर की किस जगह से उन्हें है सबसे ज्यादा प्यार!

हर किसी को ऐसी जगह की जरूरत होती है, जहां पर वह अपने तरीके से जीवन का आनंद उठा पाये। हर व्यक्ति के लिये उसके घर का पसंदीदा कोना, उसका निजी स्थल होता है, जो उसे सुकून देता है। एण्डटीवी के कलाकारों साची तिवारी (‘बाल शिव‘ की देवी सुमति), अंबरीश बाॅबी (‘और भई क्या चल रहा है?‘ के रमेश प्रसाद मिश्रा), हिमानी शिवपुरी (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा) और रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी) ने अपने घर की पसंदीदा जगह के बारे में बताया, जहां पर समय बिताना उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। साची तिवारी ऊर्फ एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ की देवी सुमति ने कहा, ‘‘यूं तो मैंने और मेरे परिवार ने पूरे घर को बहुत प्यार से सजाया है, लेकिन अपने घर की मेरी सबसे पसंदीदा जगह है लिविंग रूम। अपने रील्स की शूटिंग करने के लिये यह कमरा काफी बड़ा है और यहां पर ढेरों लाइट्स लगी हैं, जिससे मैं अपने कुछ सोशल मीडिया वीडियोज भी यहीं पर बनाना पसंद करती हूं। मैं इस कमरे में सबसे ज्यादा समय बिताती हूं। मैं यहां पर अपने परिवार के साथ टीवी पर ‘बाल शिव‘ देखती हूं, किताबें पढ़ती हूं, क्रिएटिव कंटेंट बनाने के बारे में सोचती हूं और ऐसे कई काम करती हूं। हमारे लिविंग रूम में सूरज की रौशनी बहुत है और इस कमरे की ज्यादातर सजावट मेरी मां और मैंने मिलकर की है। इसलिये, लिविंग रूम मेरी सबसे पसंदीदा जगह है, जहां पर मैं सबसे ज्यादा क्रिएटिव, कम्फर्टेबल और खुश रहती हूं।‘‘ अंबरीश बाॅबी ऊर्फ एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के रमेश प्रसाद मिश्रा ने कहा, ‘‘मेरा स्टडी रूम, जहां पर मैंने अपना कम्प्यूटर रखा है, मेरी सबसे पसंदीदा जगह है। मुझे हमेशा से ही अकाउंटिंग पसंद है और यही वो जगह है जहां पर मैं अपना सारा हिसाब-किताब करता हूं। जब मैं अपने कम्प्यूटर पर होता हूं, तो कुछ-न-कुछ करता ही रहता हूं। यहां पर बैठकर मुझे कभी भी बोरियत नहीं होती है। मैं इस जगह पर अपनी बेटियों के साथ बैठकर वीडियो गेम्स भी खेलता हूं, कुछ अच्छी फिल्में देखता हूं और जब भी अकेले होता हूं, किशोर दा के सदाबहार गाने सुनता हूं। इसी जगह पर मैं अपने काम का विश्लेषण भी करता हूं और उसे बेहतर बनाने के ऊपाय ढूंढता हूं। मेरे अपार्टमेंट की यह सबसे कम्फर्टेबल जगह है और अपने सिस्टम को आॅन करके यहां पर बैठना मुझे सबसे ज्यादा सुकूनदायक और सुखद लगता है।‘‘ 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vinita Kotwani Editor

Journalist & Content Writer

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications