गुरु रंधावा का बड़ा ऐलान – बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाटेंगे गेहूं के बीज, ताकि फिर से हो सके नई शुरुआत
पंजाबी गायक गुरु रंधावा हमेशा संकट की घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़े रहे हैं। हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान, वह सबसे पहले प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए।
अब गुरु रंधावा ने किसानों के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की है कि जैसे ही बाढ़ का पानी उतर जाएगा और हालात सामान्य होने लगेंगे, वह बाढ़ प्रभावित किसानों को गेहूं के बीज मुफ्त में बांटेंगे, ताकि वह फिर से खेती शुरू कर सकें और अपनी जिंदगी को सम्मान के साथ दोबारा संवार सकें।