प्रदेश सरकार हरियाणा के फिल्मकारों को दे प्रोत्साहन : पंकज बेरी
हरियाणा प्रदेश की भाषा, रहन-सहन, संस्कृति और संस्कार हमेशा से ही फिल्मी जगत को प्रभावित करता आया है। यही वजह है कि मुम्बई की फिल्मों में भी हरियाणवी कला और संस्कृति लगातार नज़र आ रही है। अब वक्त आ गया है कि प्रदेश सरकार भी हरियाणा से जुड़े फिल्मकारों को सरकार अधिक से अधिक प्रोत्साहन दे ताकि हरियाणा का सिनेमा भी मुम्बई और पंजाबी सिनेमा जैसा मुकाम हासिल करे। ये कहना है प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता पंकज बेरी का। वे निर्माता निर्देशक राजिन्दर वर्मा यशबाबू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पंकज बेरी मूलरूप से पिंजौर के रहने वाले हैं। वे थिएटर, टीवी, सिनेमा से जुड़े हैं। '48कोस' हिंदी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे पंकज बेरी ने कहा कि हरियाणा के असंख्य कलाकार, निर्माता, निर्देशक फिल्मों के निर्माण, निर्देशन में जुटे हुए हैं। जिन्हें शूटिंग के लिए अन्य राज्यों की ओर रुख करना पड़ता है यदि प्रदेश सरकार इन फिल्मकारों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहन दे तो हरियाणवी सिनेमा बुलंदियों को छू सकता है।