रिया चक्रवर्ती का अलग अंदाज़, कहा- मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है
जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देख सकते हैं कि वह वर्कआउट लुक में घर से बाहर निकली हैं. इस दौरान एक्ट्रेस कार की जगह ऑटो में सफर करती नजर आईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम पिछले दिनों ड्रग मामले की चार्जशीट में एक बार फिर सामने आया था. इस बीच रिया को मुंबई में स्पॉट किया गया. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रिया स्टनिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं और पैपराजी से बात करती भी नजर आ रही हैं.