महाराणा प्रताप डिफेंस एकेडमी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
संस्था निदेशक प्रकाश यादव ने बताया कार्यक्रम में अग्निवीर सेना भर्ती 2022 के प्रथम बैंच में 49 अभ्यर्थियों का अग्निवीर में फाइनल सिलेक्शन होने पर प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया।
जयपुर। महाराणा प्रताप डिफेंस एकेडमी कांटा चौराहा झोटवाड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था निदेशक प्रकाश यादव ने बताया कार्यक्रम में अग्निवीर सेना भर्ती 2022 के प्रथम बैंच में 49 अभ्यर्थियों का अग्निवीर में फाइनल सिलेक्शन होने पर प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। इसमें 45 अभ्यर्थी अग्निवीर जनरल ड्यूटी, 2 अग्निवीर क्लर्क व 2 अग्निवीर ट्रेडमैन का चयन हुआ। इस उपलक्ष में राजेश यादव, शिवपाल यादव, सुरेंद्र कटारिया, अनिल बामणिया, मुकेश भाटी, राकेश यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
