पाँच दिवसीय कला प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगी 600 साल पुरानी मुग़लों की बनाई गई पेंटिंग
इस प्रदर्शनी में आपको मुग़लों के समय के कलाकारों द्वारा बनाई गई मिनीएचर पेंटिंग्स देखने को मिलेंगी, जो लगभग 600 साल पुरानी हैं।
जयपुर। आइ सी ऐ गैलरी में पाँच दिवसीय कला प्रदर्शनी “ अखंड एक रस” की शुरुआत शुक्रवार से हुई, जिसमें अद्भुत मिनिएचर पेंटिंग्स जो की 15 से 20 शताब्दी में कलाकारों द्वारा बनाई गई है। इन सब ही पेंटिंग्स को सरकार द्वारा मान्यता मिली हुई हैं, और ये एक प्राइवट कलेक्शन है स्व.राधामोहन बंसल जी का, जो अपने समय के बहुत बड़े आर्ट कलेक्टर माने जाते थे।