मेरा भारत मेरा युवा पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन युवाओं में निहीत ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निमार्ण में सहायक डॉ. कर्नाटक

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा भारत सरकार युवा मामलात एवं खेल मंत्रालय के सुयंक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यक्रम के अधिकारियों का प्रशिक्षण का शुभारम्भ माननीय कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक एवं क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के डॉ. सिन्धु प्रकाश भटनागर ने किया।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor
सितंबर 11, 2024 • 12:46 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
मेरा भारत मेरा युवा पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन युवाओं में निहीत ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निमार्ण में सहायक डॉ. कर्नाटक
“मेरा भारत मेरा युवा पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन युवाओं में निहीत ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निमार्ण में सहायक डॉ. कर्नाटक”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
11 Sep 2024
https://hindi.sangritoday.com/organizing-a-one-day-seminar-on-my-india-my-youth-utilizing-the-energy-hidden-in-the-youth-is-helpful-in-nation-building-dr-karnataka
Copied
मेरा भारत मेरा युवा पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन युवाओं में निहीत ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निमार्ण में सहायक डॉ. कर्नाटक
मेरा भारत मेरा युवा पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन युवाओं में निहीत ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निमार्ण में सहायक डॉ. कर्नाटक

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा भारत सरकार युवा मामलात एवं खेल मंत्रालय के सुयंक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यक्रम के अधिकारियों का प्रशिक्षण का शुभारम्भ माननीय कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक एवं क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के डॉ. सिन्धु प्रकाश भटनागर ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया तत्पश्चात् छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार महला ने आगन्तुक अतिथियों का उपरणा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होनें अपने स्वागत उद्बोधन में प्रशिक्षण हेतु राजस्थान के विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों में कार्यरत कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, डॉ. सिन्धु प्रकाश भटनागर, डॉ. अनुपम भटनागर, अधिष्ठाता, सीटीएई डॉ. लोकेश गुप्ता, अधिष्ठाता, सीडीएफटी का स्वागत किया। उन्होनें उक्त प्रशिक्षण शिविर के सन्दर्भ में युवाओं में राष्ट्रीय जागरण एवं युवाओं की ऊर्जा का राष्ट्रहित में उपयोग करने की बात कही। डॉ. अनुपम भटनागर, अधिष्ठाता, सीटीएई ने अपने भाषण में कहा कि भारत के युवाओं के हितार्थ सरकार का पोर्टल मेरा युवा भारत, युवाओं के स्टार्टअप एवं युवाओं के उत्थान हेतु राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होनें महाविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों के साथ सेवा योजना एवं आवश्यकतानुरूप महाविद्यालय की उपयोगिता का उपयोग किये जाने की बात कही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना, जयपुर से आए डॉ. सिन्धु प्रकाश भटनागर ने सरकार द्वारा संचालित मेरा भारत पोर्टल की गतिविधियों एवं उक्त प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन की परिणती पर प्रकाश डाला।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor

Admin - News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications