ब्यूटी पेजेंट “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” के अजमेर ऑडिशन का हुआ भव्य आयोजन
500 से अधिक पार्टिसिपेंट्स ने कैट वॉक, डांस, सिंगिंग, मिमिक्री के जरिए दिखाई अपनी प्रतिभा।
अजमेर। राजस्थान के प्रतिष्ठित एवं सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” के अजमेर ऑडिशन का आयोजन शुक्रवार को पुष्कर स्थित सावित्री रिज़ॉर्ट में किया गया। इस इवेंट के टाइटल स्पॉन्सर सीएनएक्स न्यूज हैं, वहीं अवंता और देसी बिट्स को-पावर्ड पार्टनर्स के रूप में जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही ऑफिशियल मीडिया पार्टनर्स भारत 24 और फर्स्ट इंडिया न्यूज तथा आउटडोर ब्रांडिंग पार्टनर एनएस एसजीएम आउटडोर्स इवेंट को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान कर रहे हैं।