हर क्षेत्र में स्थापित हो रहे विकास के नए आयाम -सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री
हर क्षेत्र में स्थापित हो रहे विकास के नए आयाम
हर क्षेत्र में स्थापित हो रहे विकास के नए आयाम
-सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री
सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ा रही है। राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppचांदना मंगलवार को बूंदी पंचायत समिति के सालरिया गांव (सीलोर) में 15 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया के शिलान्यास समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास से अछूते रहे क्षेत्रों में भी व्यापक विकास कार्य करवाए है, जिनका लाभ आमजन को मिलने लगा है। विकास का यह क्रम अनवरत जारी रहेगा। शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत, सिंचाई, पेयजल, सड़क ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जिनमें तेजी से कार्य नहीं हो रहे हों।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की बरसों पुरानी पुनिया निर्माण की मांग आने वाले दिनों में पूर्ण हो जाएगी। पुलिया निर्माण से ग्रामीणों की राह आसान बनेगी। उन्हांने कहा कि मांगली नदी पर बनने वाली यह पुलिया सालरिया और भीमखेड़ा गांव को आपस में जोडेगी। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण से एक गांव से दूसरे गावं में जाने वालों की दूरी भी कम हो जाएगी।
इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री ने विधिवत रूप से पुलिया निर्माण की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.