एक मीठी प्रेम कहानी है 'कुछ खट्टा हो जाए' : गुरु रंधावा
गायक से अभिनेता बने गुरु रंधावा का जो आज जयपुर में अपनी पहली फ़िल्म “कुछ खट्टा हो जाए” के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे।
हमारी फ़िल्म का नाम भले ही कुछ खट्टा हो जाए है लेकिन यह एक पारिवारिक कहानी पर बनी साफ़ सुथरी फ़िल्म है जिसमें आपको परिवार की बोंडिंग, आपसी प्रेम, अपनेपन का एहसास व एक दूसरे के प्रति ज़िम्मेदारी के रंग देखने को मिलेंगे। यह कहना था गायक से अभिनेता बने गुरु रंधावा का जो आज जयपुर में अपनी पहली फ़िल्म “कुछ खट्टा हो जाए” के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी फ़िल्म महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। यह कहानी लड़कियों की शिक्षा के महत्व को बताती है। एक लड़की शिक्षित होती है तो एक साथ दो परिवार समृद्ध होते हैं, पहला उसका वो परिवार जिसमें उसका जन्म हुआ और दूसरा जहां वो शादी होकर जाती है।