पावर लिफ्टर पवन गुशान का भव्य स्वागत

सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारतीय गौरव पुरस्कार 2022 में पावर लिफ्टर पवन गुसान को आमंत्रित किया गया और सह-सम्मान उनका स्मृति पत्र दिया गया।

Fri, 15 Apr 2022 12:49 PM (IST)
 0
पावर लिफ्टर पवन गुशान का भव्य स्वागत

पावर लिफ्टर पवन गुसान फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले हैं और स्वयं के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों को पावर लिफ्टिंग खेल के नई तकनीकों के बारे में जानकारी देते हैं। स्वयं लगभग 10 सालों से निरंतर पावर लिफ्टिंग खेल खेल रहे हैं और उन्होंने 50 से ज्यादा पदक जीतकर अपना नाम दर्ज किया है।

वर्ष 2021 में भारतीय शक्ति खेल संघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पावर लिफ्टर पवन गुशान ने भरपूर सहयोग करते हुए नये पावरलिफ्टर्स को पदक जीतने में मदद की। सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारतीय गौरव पुरस्कार 2022 में पावर लिफ्टर पवन गुसान को आमंत्रित किया गया और सह-सम्मान उनका स्मृति पत्र दिया गया।

Also Read : धानसा में अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली, माल्यार्पण कर नमन किया