डंकी ड्रॉप 5, ओ माही रिलीज: शाहरुख और तापसी की लव स्टोरी को मधुर धुन में पिरोया
गाना खूबसूरत रेगिस्तानी इलाकों की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है। वीडियो में शाहरुख और तापसी की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। गाने के बोल भी बेहद खूबसूरत हैं।
राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म डंकी का पांचवां गाना ओ माही रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी नजर आ रही है। यह गाना हार्डी और मनु के बीच के प्यार की कहानी को बयां करता है।