अभिनेत्री सीरत कपूर की एक झलक दिल राजू के सेट से; एक मनमोहक बीटीएस पिक्चर
बिना किसी संदेह के, हम कह सकते हैं कि सीरत टिनसेल टाउन की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने अनोखे अंदाज से किसी भी रूप को एक प्रोफेशनल की तरह पेश कर सकती हैं। और यही बात का प्रूफ यह एक्सक्लूसिव तस्वीर है जो हम आपके लिए दिल राजू के सेट से लेकर आए हैं।
जब हम सुनते हैं कि हमारी पसंदीदा हस्तियों में से एक अपनी किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का फिल्मांकन शुरू करने के लिए तैयार है, तो हम अक्सर इसकी जांच करते हैं या इसका पता लगाते हैं कि वे कैसे कपड़े पहन रहे हैं या वह कोनसा किरदार निभा रहे है। अभिनेत्री सीरत कपूर के मामले में भी प्रशंशको का यही हाल था, पर अपने चाहनेवालो को जयदा न तड़पते, अभिनेत्री ने अपने आने वाले फीचर के सेट से एक bts तस्वीरें साझा की है |
सीरत कपूर इस समय हैदराबाद में अपनी अगली बड़ी तेलुगू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जो दिल राजू के प्रोडक्शन द्वारा समर्थित है, और हम सुनते हैं कि यह नृत्य के सम्भंदित कोई फिल्म है। जो तस्वीर अभिनेत्री ने साझा की है, उसमे वह किसी सुंदरता की देवी से कम नहीं लगती है।