क्या गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों में फूट डाल देगी यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता?
गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य, जो हमेशा एक-दूसरे का समर्थन और मदद करने के लिए मौजूद रहते हैं, परंतु इस बार चना कुमार और कुरमुरा कुमार इन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की वजह से वह एक दूसरे की मदद नहीं कर पा रहे है |
हमारे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। चुनाव प्रचार की आक्रामकता के कारण, गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य राजनेताओं चना कुमार और कुरमुरा कुमार द्वारा दो दलों में विभाजित हो गए हैं। कुरमुरा कुमार के बैनर के साथ टप्पू सेना के मुफ़्त बटर मिल्क वितरण स्टॉल के सामने, जेठालाल को चना कुमार ने नींबू पानी वितरण स्टॉल खोलने के लिए मजबूर किया है ।