'द साबरमती रिपोर्ट' का ट्रेलर रिलीज़ के 24 घंटों में पहुंचा 16 मिलियन व्यूज पर, यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग!
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और मात्र 24 घंटे में यूट्यूब पर 16 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ टॉप ट्रेंड कर रहा है।
देश के इतिहास को नया रूप देने वाली एक घटना की सच्चाई जानने के लिए तैयार हो जाइए। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और मात्र 24 घंटे में यूट्यूब पर 16 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है, जहां फिल्म की साहसिक कहानी की जमकर सराहना हो रही है।