Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया में कुल 6 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त
Pooja Padiyar Editor
मई 31, 2022 • 11:47 PM 0
र
राजनीति
NEWS CARD
“सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया में कुल 6 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त”
राजस्थान में रिक्त होने वाली चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को पांच उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. जोगाराम ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल बालकृष्ण वासनिक एवं प्रमोद कुमार ने तथा भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी व निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। राज्य सभा की रिक्त होने वाली चार सीट के लिए कुल 6 उम्मीदवारों की ओर से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए है।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा विधानसभा भवन के भूतल स्थित कक्ष संख्या 751 में 1 जून को दोपहर 1.30 बजे से की जायेगी। तथा 3 जून को दोपहर 3.00 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकती है। मतदान होने की स्थिति में 10 जून को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान होगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 मई से प्रारंभ हुई थी।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.